हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में लगातार अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। वही हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में आज अतिक्रमण तोड़ने आये बुलडोजर पर विवाद हो गया। यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण तोड़ने आये बुलडोजर का स्थानीय लोगो ने विरोध किया। लोग बुलडोजर के पास धरने पर बैठ गए। वही सिंचाई विभाग के एसडीओ मुनीश कुमार के साथ स्थानीय लोगो की कहासुनी भी हुई। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता दादा राम चौहान, नीरज प्रधान की सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कहासुनी होने के बाद मामला टाइट हो गया। मामला बढ़ते देख बहादराबाद थाना के प्रभारी अंकुर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। जिसके बाद बुलडोजर को वापस जाना पड़ा।










Leave a Reply