पर्वतवाणी उत्तराखंड

अपणु उत्तराखंड

पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच अवेयरनेस कार्यक्रम

हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज में अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया।श्यामपुर थाना का प्रतिनिधित्व करते हुए SI रचना पठानिया द्वारा गौरा शक्ति एप के प्रयोग, साइबर क्राइम हेल्पलाइन, व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी उपलब्ध कराई गई। आपातकालीन पुलिसिया मदद हेल्पलाइन नंबर 112 से कैसे प्राप्त हो सकती है की जानकारी दी गई।

जिला पॉक्सो समिति की सदस्य राखी सजवान द्वारा बालकों को पोक्सो अधिनियम 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, के विषय में बालकों को जागरुक करते हुए बताया कि उनके परिवारों को विधिक सहायता कैसे उपलब्ध हो सकती है, विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100, मैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सेवा प्राप्त करने हेतु पात्रता की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *