हरिद्वार। स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को हरिद्वार के बिरला घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने गंगा किनारे पड़े कपड़ों, प्लास्टिक, पूजा सामग्री और अन्य कचरे को एकत्र कर घाट की सफाई की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और नगर निगम द्वारा लगाए गए कूड़ेदानों का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन का आधार भी हैं। ऐसे में गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि पूजा-अर्चना के बाद बची सामग्री, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि गंगा की स्वच्छता बनी रहे।
अभियान में नरेंद्र प्रधान, मोनू, मिथुन, सचिन, एडवोकेट भानुप्रताप, मुकेश, अभिषेक सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












Leave a Reply