पर्वतवाणी उत्तराखंड

अपणु उत्तराखंड

“सतर्कता एक आदत है, और सुरक्षा उसका परिणाम।” बोली जरा सी कोशिश की अध्यक्ष राखी सजवाण

आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट द्वारा उद्धेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार मैं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम “आज की सतर्कता कल की सुरक्षा” आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिनिधित्व कर बालिकाओं को जागरूक किया गया।

एक जरा सी कोशिश संस्था की अध्यक्ष राखी सजवान ने बताया कि “सतर्कता एक आदत है, और सुरक्षा उसका परिणाम।” इसलिए सबको सतर्कता की आदत डालनी आवश्यक है।बहादराबाद ब्लॉक से आरबीएसके से डॉक्टर सुषमा त्रिपाठी ने छात्राओं को हेल्थ एवं हाइजीन की जानकारी उपलब्ध कराई, उनके आयु वर्ग में आने वाली समस्याओं हार्मोनल डिसबैलेंस एनीमिया से होने वाले मानसिक तनाव व शारीरिक असंतुलन की जानकारी उपलब्ध कराई वह उसका उपचार भी बताया। बालिकाओं के लिए ORS, एवं आयरन सिरप भी उपलब्ध कराया गया।

ज्वालापुर कोतवाली का प्रतिनिधित्व करते हुए सब इंस्पेक्टर मनीष भंडारी ने छात्रों को साइबर क्राइम गौरा शक्ति एप पोक्सो एक्ट 2012 की जानकारी उपलब्ध कराई एवं बताया की मित्र पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से LADC आदिल जी ने छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी उपलब्ध कराई।

स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर रीता जी ने बालिकाओं को 10 से 19 वर्ष में होने वाले शारीरिक परिवर्तन मानसिक परिवर्तन, कंसंट्रेशन, फोकस बनाने के गुर सिखाएं । कार्यक्रम में राखी सजवान, रंजन सैनी आदिल जी, si मनीष भंडारी, प्रिंसिपल श्रीमती आरती गौतम, डॉ सुषमा त्रिपाठी, काउंसलर रीता रानी, बबीता शर्मा वाइस प्रिंसिपल खान मैडम, सुषमा सिंह मोनिका सिंह श्रेया चौहान, मदीहा, मीनाक्षी चौहान, अनुराग, दीपक, अभिषेक आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *