पर्वतवाणी उत्तराखंड

अपणु उत्तराखंड

कन्या गुरुकुल में ‘शिक्षित बेटी सशक्त राष्ट्र’ संवाद कार्यक्रम, छात्राओं को टाजनीति व करियर के लिए किया प्रेरित..

एक ज़रा सी कोशिश संस्था की ओर से गुरुकुल विश्वविद्यालय के संस्कृति एवं पुरातत्व सभागार में कन्या गुरुकुल की छात्राओं के लिए ‘शिक्षित बेटी सशक्त राष्ट्र’ विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए ।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए स्वरोजगार, स्टार्टअप, आत्मनिर्भर योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोन व रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। युवाओं को केवल पहला कदम उठाने की आवश्यकता है, सरकार हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह हर बेटी को प्रथम श्रेणी में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं और लिए आत्मविश्वास, परिश्रम और दृढ़ संकल्प जरूरी है।

श्री कौशिक ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं को राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में अधिक अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण व्यवस्था से महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी और युवतियां देश के नेतृत्व में अहम भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

संस्था की अध्यक्ष राखी सजवान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपने सपनों को पहचानने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

योजना, लोन व्यवस्था और विशेषज्ञ सलाह के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने की प्रक्रिया समझाई। कन्या गुरुकुल की प्रभारी सुरेखा राणा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *